Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सलमान खान स्टारर फिल्म 'सिकंदर' का टीज़र किया रिलीज

सिकंदर फिल्म की एक्साइटमेंट को बढ़ाने में पॉपुलर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगडोस का हाथ भी है, जो अपनी शानदार कहानी कहने और एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

28 Dec 2024

सलमान खान स्टारर फिल्म 'सिकंदर' का टीज़र किया रिलीज

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान सिकंदर फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को उनके करीबी दोस्त और लंबे समय से साथी साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। सिकंदर फिल्म का मच अवेटेड टीज़र इंटरनेट पर तहलका मचा चुका है। इस टीज़र में सलमान खान एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं, जो करिश्मा, ताकत और उनके स्वैग से भरा हुआ है। शानदार विज़ुअल्स और जबरदस्त एक्शन के साथ, सिकंदर फिल्म सिनेमा की भव्यता को एक नई परिभाषा देने का वादा करती है।

सिकंदर फिल्म की एक्साइटमेंट को बढ़ाने में पॉपुलर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगडोस का हाथ भी है, जो अपनी शानदार कहानी कहने और एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस टीज़र को और भी खास बनाता है संतोष नारायणन द्वारा कंपोजड इलेक्ट्रीफाइंग बैकग्राउंड स्कोर, जो विज़ुअल्स की ताकत और भव्यता के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। उनकी धड़कते हुए बीट्स और दिल को छूने वाली धुनें, सिकंदर को एक और शानदार सिनेमेटिक एक्सपीरियंस बना देती हैं।

फिल्म के मेकर्स ने टीज़र को सिर्फ यूट्यूब पर ही रिलीज़ करने का फैसला किया है, ताकि दुनियाभर के दर्शकों को इस ग्रैंड फिल्म का बेहतरीन अनुभव मिल सके। यह फैसला फिल्म के विज़ुअल्स और प्रभाव पर फिल्ममेकर्स के गहरे विश्वास को दिखाता है, ताकि दर्शक अपने स्क्रीन से सिकंदर की भव्यता को पूरी तरह से एंजॉय कर सकें।

सिकंदर अपनी दिलचस्प कहानी, बड़े एक्शन सीन्स और सलमान खान की मजबूत प्रेजेंस के साथ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनने वाली है। इसी वजह से फैंस सलमान खान की बड़े पर्दे पर शानदार वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान की सक्सेसफुल पार्टनरशिप में एक और माइलस्टोन साबित होने वाली है, इस जोड़ी की पिछली फिल्म, 'किक', 300 करोड़ की हिट साबित हुई थी। 'सिकंदर' इस पार्टनरशिप को नए मुकाम तक पहुंचाने का वादा करती है और 2025 के ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने पर एक और बड़ी हिट बनने के लिए तैयार है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सलमान खान स्टारर फिल्म 'सिकंदर' का टीज़र किया रिलीज
सिकंदर फिल्म की एक्साइटमेंट को बढ़ाने में पॉपुलर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगडोस का हाथ भी है, जो अपनी शानदार कहानी कहने और एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News